New Rules July 2026: 1 जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे जैसे UPI से PF निकासी, LPG कीमतें, पासपोर्ट फीस, रेलवे पेनल्टी और क्रेडिट कार्ड नियम।
New Rules July 2026: नया महीना यानी 1 जुलाई 2026 अपने साथ कई बड़े वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लेकर आ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर देखने को मिलेगा। UPI से PF निकालने की सुविधा से लेकर LPG की कीमतों, पासपोर्ट फीस और रेलवे नियमों तक कई महत्वपूर्ण अपडेट लागू होने जा रहे हैं।
ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
नौकरीपेशा और गैर-ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है। जिन लोगों की आय सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी या कैपिटल गेन से होती है, उन्हें इसी डेडलाइन के भीतर रिटर्न दाखिल करना होगा।
HDFC क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
HDFC बैंक अपने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है। 1 जुलाई 2026 से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही अगले क्वार्टर में फ्री लाउंज सुविधा मिलेगी।
LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 जुलाई को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव का असर हवाई किराए पर भी पड़ सकता है।
UPI से आसान होगा PF निकालना
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके बाद UPI के जरिए PF निकालना बेहद आसान हो जाएगा। कर्मचारी कुछ ही मिनटों में अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे, जिससे लंबी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 1 जुलाई 2026 से 36 पेज के पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगी। वहीं तत्काल सेवा के लिए 3500 रुपये की जगह अब 5000 रुपये देने होंगे। 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की कीमत भी बढ़कर 6000 रुपये तक पहुंच जाएगी।
रेलवे पेनल्टी नियमों में बदलाव
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। वहीं महिला कोच में पुरुष यात्री पाए जाने पर अब 2500 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।
आधार अपडेट अब मुफ्त में
UIDAI ने नागरिकों को राहत देते हुए आधार अपडेट की सुविधा को 6 महीने के लिए मुफ्त कर दिया है। पहले नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल बदलने पर शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यह सेवा बिना किसी फीस के उपलब्ध होगी।