Sunday, May 10, 2026

Navy Chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर

by ekta
Navy Chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर

Navy Chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi  26 से 29 सितंबर 2024 तक ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नौसेना प्रमुख इस यात्रा के दौरान ग्रीस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा उप मंत्री श्री इयोनिस केफालोगियनिस, हेलेनिक नेवी जनरल स्टाफ (एचजीएनएस) के प्रमुख वाइस एडमिरल दिमित्रियोस ई कटारस, हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल क्रिस्टोस सासियाकोस शामिल हैं।

इस दौरान रक्षा सहयोग, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच भविष्य के परिचालन सहयोग की संभावनाओं तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में, हेलेनिक नौसेना बेड़े के बेस सलामिस बे और हेलेनिक नौसेना अकादमी का दौरा करेंगे। हेलेनिक नौसेना ने अपनी नौसैनिक संपत्तियों के प्रदर्शनों और यात्राओं के माध्यम से भारतीय नौसेना प्रमुख को ग्रीस की नौसेना क्षमताओं और प्रशिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने की योजना भी बनाई है।

हेलेनिक नौसेना प्रमुख हेलेनिक नौसेना संग्रहालय जहाज जॉर्जियोस एवेरोफ पर भारतीय नौसेना प्रमुख की मेजबानी करेंगे, जिससे उन्हें ग्रीस के समृद्ध समुद्री इतिहास और नौसेना विरासत के बारे में अवगत कराया जाएगा।

यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच मजबूत नौसैनिक संबंधों को दर्शाती है, जिसमें संयुक्त अभ्यास, बंदरगाह यात्राएं और क्षमता निर्माण पहल शामिल हैं। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मित्रता एवं सहयोग को बढावा मिलने की उम्मीद है, जिससे आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

source: https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट