Sunday, August 23, 2026

Cannes 2026: नोज पिन और बिंदी में आलिया भट्ट का देसी लुक वायरल, साड़ी में बिखेरा जलवा

by Neha
Cannes 2026: नोज पिन और बिंदी में आलिया भट्ट का देसी लुक वायरल, साड़ी में बिखेरा जलवा

Cannes 2026 में आलिया भट्ट का देसी लुक वायरल हुआ। नोज पिन, बिंदी और साड़ी में उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया, जानें उनके सभी लुक्स की पूरी जानकारी।

Cannes 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लगातार अपने अलग-अलग लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई 2026 तक किया जा रहा है, जहां आलिया भट्ट की मौजूदगी ने भारतीय फैन्स का ध्यान खास तौर पर खींचा है।

इस बार आलिया भट्ट का तीसरा लुक सामने आया है, जिसमें वह पूरी तरह से देसी अंदाज में नजर आईं और उन्होंने साड़ी में अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Cannes 2026 में आलिया भट्ट का देसी अवतार

आलिया भट्ट कान्स में ऑफ-व्हाइट साड़ी में नजर आईं, जिसे मॉडर्न और फ्यूजन स्टाइल में ड्रेप किया गया था। उनके लुक में कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज शामिल था, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल और एलिगेंट बना दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

नोज पिन, बिंदी और झुमकों से पूरा किया लुक

आलिया भट्ट ने अपने देसी लुक को और खास बनाने के लिए नोज पिन, बिंदी और झुमके पहने। इसके साथ ही उन्होंने हाथफूल और भारी पायल भी कैरी की, जिससे उनका ट्रेडिशनल लुक और भी आकर्षक दिखाई दिया।

उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल रखे और विंटेज स्टाइल छतरी के साथ कैमरे के सामने पोज दिए, जिससे उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

also read: थलापति विजय ने CM बनते ही लिया बड़ा फैसला, तृषा कृष्णन की…

भारत पवेलियन में भी नजर आईं आलिया भट्ट

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट भारत पवेलियन का भी हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया।

पहले और दूसरे दिन के लुक भी रहे चर्चा में

Cannes 2026 के पहले दिन आलिया भट्ट ने वेस्टर्न लुक अपनाया था, जिसमें वह लीफी प्रिंट ड्रेस में नजर आईं और सिंपल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती को निखारा।

वहीं दूसरे दिन उन्होंने स्ट्रैपलेस पेस्टल पिंक गाउन पहना था, जिसे डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था। इस गाउन में उनका रेड कार्पेट लुक बेहद ग्लैमरस और आकर्षक नजर आया।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा