Saturday, April 18, 2026

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री Savitri Thakur ने मध्य प्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया

by ekta
महिला और बाल विकास राज्य मंत्री Savitri Thakur ने मध्य प्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री Savitri Thakur ने मध्य प्रदेश के धार जिले में  एक सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2018 में प्रारंभ किए गए इस अभियान ने पूरे देश, विशेषकर आदिवासी अंचलों में, कुपोषण से लड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में हमें उल्लेखनीय सफलता मिली है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह इस राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में सक्रिय रूप से भाग लें। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ और एक विकसित, स्वस्थ, और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

राज्य मंत्री ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में सक्रिय होकर स्वस्थ, समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया  भी उपस्थित रहीं।

source: https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा