माघ गुप्त नवरात्रि 2026 का पर्व इस साल 19 जनवरी से शुरू होगा। गुप्त नवरात्रि माता के दस महाविद्याओं को समर्पित होता है और इन नौ पवित्र दिनों में माता की गुप्त विधि से पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान अधूरी इच्छाओं की पूर्ति और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है।
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 की तिथियां
प्रारंभ: 19 जनवरी 2026, सुबह 1:21 बजे
समापन: 28 जनवरी 2026, सुबह 2:14 बजे
घटस्थापना मुहूर्त 2026
घटस्थापना: सुबह 07:14 – 10:46
कलश स्थापना (अभिजित मुहूर्त): दोपहर 12:11 – 12:53
also read: महाशिवरात्रि 2026 डेट: जानें कब है महाशिवरात्रि और पूजा…
गुप्त नवरात्रि के 9 दिन
19 जनवरी – प्रतिपदा
20 जनवरी – द्वितीया
21 जनवरी – तृतीया
22 जनवरी – चतुर्थी
23 जनवरी – पंचमी
24 जनवरी – षष्ठी
25 जनवरी – सप्तमी
26 जनवरी – अष्टमी
27 जनवरी – नवमी
नवरात्रि व्रत पारण: 26 जनवरी
माघ गुप्त नवरात्रि के नियम
नौ दिनों में तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज, मदिरा का सेवन वर्जित है।
झूठ न बोलें, क्रोध और अहंकार से दूर रहें। बुजुर्गों और स्त्रियों का सम्मान करें।
बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें।
व्रती नमक का सेवन न करें और घर को साफ-सुथरा रखें।
पूजा किसी के अहित के उद्देश्य से न करें।
माघ गुप्त नवरात्रि के इन नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और माता की कृपा बनी रहती है।