LPG Cylinder Rate: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सब्सिडी के चलते आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। जानें उज्ज्वला योजना के तहत कैसे 900+ रुपये का सिलेंडर 587 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
देश में LPG Cylinder Rate को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में करोड़ों परिवारों को सब्सिडी के जरिए सस्ते दाम पर एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है।
900 रुपये से ज्यादा का सिलेंडर मिल रहा सस्ता (LPG Cylinder Rate)
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब ₹912, मुंबई में ₹913 और अहमदाबाद में ₹920 के आसपास है। आमतौर पर बाजार में यह कीमत 900 से 1000 रुपये के बीच रहती है। लेकिन सरकार की सब्सिडी और योजनाओं के चलते कई लाभार्थियों को यही सिलेंडर काफी कम कीमत में मिल रहा है।
also read: Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज…
असल लागत और सब्सिडी का फायदा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से एलपीजी की वास्तविक सप्लाई लागत लगभग ₹1200 प्रति सिलेंडर बैठती है। लेकिन उपभोक्ताओं को यह काफी कम कीमत पर मिल रहा है।
- सामान्य उपभोक्ता को सिलेंडर लगभग ₹913 में मिलता है
- PMUY (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लाभार्थियों को अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है
- DBT के तहत ₹300 प्रति सिलेंडर सीधे खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं
- इसके बाद प्रभावी कीमत करीब ₹613 रह जाती है
कुछ राज्यों में अतिरिक्त राहत के कारण कीमतें और घटकर लगभग ₹587 तक सस्ती हो जाती हैं।
उज्ज्वला योजना का फायदा किन्हें मिलता है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:
- कनेक्शन महिला के नाम पर होना चाहिए (18 वर्ष से अधिक उम्र)
- घर में पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए
- परिवार BPL श्रेणी में होना चाहिए
- SC/ST, PMAY, अंत्योदय अन्न योजना या कमजोर वर्ग के परिवार पात्र हैं
बढ़ती वैश्विक कीमतों के बीच राहत
जहां एक तरफ क्रूड ऑयल और गैस की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं भारत में सरकार की सब्सिडी योजनाओं की वजह से आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।