Tuesday, August 18, 2026

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट

by Neha
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। जानें दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट और सिल्वर प्राइस अपडेट।

Gold-Silver Rate: देशभर में आज सोना-चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार में मामूली रिकवरी जरूर दिखी, लेकिन रिटेल लेवल पर कीमतें अभी भी दबाव में बनी हुई हैं।

आज सोने का ताजा भाव (Gold Price Today)

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,56,360 से ₹1,59,530 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,43,100 से ₹1,46,340 प्रति 10 ग्राम के दायरे में ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,59,530 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,46,230 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

also read: Gold Price Today: सोना-चांदी के दामों में बदलाव, खरीदारी…

शहरवार सोने के रेट (Gold-Silver Rate)

नोएडा: ₹1,56,360 (24K) / ₹1,43,340 (22K)
मुंबई: ₹1,59,380 (24K) / ₹1,46,100 (22K)
कोलकाता: ₹1,59,380 (24K) / ₹1,46,100 (22K)
चेन्नई: ₹1,61,240 (24K) / ₹1,47,800 (22K)
बेंगलुरु: ₹1,59,380 (24K) / ₹1,46,100 (22K)
हैदराबाद: ₹1,59,380 (24K) / ₹1,46,100 (22K)
लखनऊ: ₹1,59,530 (24K) / ₹1,46,230 (22K)
जयपुर: ₹1,59,530 (24K) / ₹1,46,230 (22K)

सोने की कीमत क्यों गिरी?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और महंगाई की आशंका बढ़ गई है। ऐसे माहौल में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें ऊंची बनाए रख सकता है, जिससे निवेशक सोने की बजाय बॉन्ड और अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से Gold Rate पर दबाव देखा जा रहा है।

चांदी के दाम (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में भी गिरावट के बाद हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है। MCX पर जुलाई फ्यूचर्स में चांदी ₹2,64,060 से ₹2,76,598 प्रति किलो के बीच कारोबार कर रही है।

नोएडा/गाजियाबाद: ₹2,79,900 प्रति किलो
दिल्ली: ₹2,96,900 प्रति किलो
मुंबई: ₹2,95,900 प्रति किलो
चेन्नई/हैदराबाद: ₹3,02,900 से ₹3,05,900 प्रति किलो

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी