Friday, July 24, 2026

लोका चैप्टर 1 OTT रिलीज डेट: दुलकर सलमान की फिल्म होगी जियो सिनेमा हॉटस्टार पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमाई 300 करोड़ पार

by Neha
लोका चैप्टर 1 OTT रिलीज डेट: दुलकर सलमान की फिल्म होगी जियो सिनेमा हॉटस्टार पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमाई 300 करोड़ पार

लोका चैप्टर 1 OTT रिलीज डेट: चंद्रा 23 अक्टूबर को जियो सिनेमा हॉटस्टार पर OTT पर रिलीज होगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

लोका चैप्टर 1 OTT रिलीज डेट: दुलकर सलमान की फिल्म लोका चैप्टर 1: चंद्रा सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में काजल कल्याणी प्रियदर्शनी ने फीमेल सुपरहीरो का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है। 28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है।

फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोका चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है और 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने 300 करोड़ क्लब में एंट्री की है।

लोका चैप्टर 1 OTT कब और कहां होगी रिलीज?

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक लोका चैप्टर 1: चंद्रा 23 अक्टूबर 2025 को जियो सिनेमा हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स या OTT प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस फिल्म के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

also read: रवीना टंडन की अलमारी से चोरी करती थीं बेटी राशा थडानी,…

बॉक्स ऑफिस पर कमाई और रिकॉर्ड

लोका चैप्टर 1 ने न केवल थिएटर में धमाल मचाया है, बल्कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। ₹300 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म 2025 की छठी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म की सफलता ने मलयालम सिनेमा की लोकप्रियता और भी बढ़ा दी है।

जल्द ही लोका चैप्टर 1 OTT पर देखने को मिलेगा, तब तक इस सुपरहीरो फिल्म का मजा सिनेमाघरों या घर पर OTT पर उठाएं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच