Friday, August 14, 2026

लेमन कॉफी और वजन घटाने का सच: क्या नींबू डालकर कॉफी पीना वास्तव में फैट बर्न करता है?

by Neha
लेमन कॉफी और वजन घटाने का सच: क्या नींबू डालकर कॉफी पीना वास्तव में फैट बर्न करता है?

लेमन कॉफी वजन घटाने के लिए सच या मिथक? जानें क्या नींबू डालकर कॉफी पीना फैट बर्न करता है और इसके फायदे नुकसान

सोशल मीडिया पर कई नए-नए हेल्थ ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं, जिनमें से एक है लेमन कॉफी। दावा किया जाता है कि ब्लैक कॉफी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है और मेटाबॉलिज्म तुरंत बूस्ट हो जाता है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह सुनने में बहुत आकर्षक लगता है, लेकिन क्या यह सच में कारगर है?

कॉफी में क्या है खास?

कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जो एक नेचुरल स्टिमुलेंट है। कैफीन मेटाबॉलिज्म को थोड़े समय के लिए तेज कर सकता है और सतर्कता बढ़ाता है। कुछ लोगों में यह भूख को भी अस्थायी रूप से कम करता है। लेकिन यह प्रभाव स्थायी नहीं होता, क्योंकि शरीर धीरे-धीरे कैफीन का आदत डाल लेता है और असर कम हो जाता है। केवल कॉफी पीने से बिना सही डाइट और एक्सरसाइज के वजन कम करना संभव नहीं है।

also read: Lactose Intolerance Symptoms: दूध पीने के बाद गैस और पेट…

क्या लेमन कॉफी से वजन घटता है?

नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसे पानी या किसी भी पेय में मिलाकर पीने से हाइड्रेशन बेहतर हो सकता है और पाचन में मदद मिल सकती है। लेकिन क्लिवलैंड क्लिनिक जैसी हेल्थ संस्थाओं के अनुसार, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कॉफी में नींबू डालने से फैट तेजी से बर्न होता है। नींबू के स्वास्थ्य लाभ पानी में या किसी अन्य पेय में वही रहते हैं।

लेमन कॉफी पेट भरने का अहसास जरूर देती है, जिससे भूख कम लग सकती है और कैलोरी इनटेक घट सकता है। कॉफी भी थोड़ी भूख दबाने में मदद करती है। लेकिन केवल कॉफी या नींबू के सहारे स्थायी और स्वस्थ वजन कंट्रोल संभव नहीं है।

लेमन कॉफी क्या है?

लेमन कॉफी बस ब्लैक कॉफी में आधा नींबू का रस मिलाकर बनाई जाती है। यह स्वाद में हर किसी को पसंद नहीं आता और आमतौर पर कैफे के मेन्यू में भी नहीं मिलती। कुछ देशों में नींबू और कॉफी का मिश्रण मजाग्रान नाम से प्रसिद्ध है, जैसे अल्जीरिया और पुर्तगाल में। लेकिन इसे कभी भी वजन घटाने का जादुई उपाय नहीं माना गया।

लेमन कॉफी पीना सुरक्षित है या नहीं?

अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए सीमित मात्रा में लेमन कॉफी पीना सामान्यतः सुरक्षित माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि नींबू और कॉफी दोनों एसिडिक होते हैं। इसे पीने से एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या दांतों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। खाली पेट पीना और अधिक नुकसानदायक हो सकता है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी