IPL : 15 ट्रॉफी जीतने वाली टीमें टॉप 5 से बाहर, जबकि सिर्फ एक खिताब वाली टीमें आगे चल रही हैं।

मैच नंबर 11 के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति कैसी है? कौन सी टीम नंबर वन पर काबिज है? किस टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, और प्लेऑफ की दौड़ में कौन आगे है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

IPL  : मैच नंबर 11 के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति कैसी है? कौन सी टीम नंबर वन पर काबिज है? किस टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, और प्लेऑफ की दौड़ में कौन आगे है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

IPL 2025 के पहले 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। 10 टीमों के इस क्रिकेट महासंग्राम में वे टीमें, जिन्होंने मिलकर 15 ट्रॉफी जीती हैं, टॉप 5 से बाहर हैं। वहीं, सिर्फ एक बार खिताब जीतने वाली टीमें इस बार प्लेऑफ की रेस में आगे नजर आ रही हैं।

आप सोच रहे होंगे कि IPL में अब तक किसी एक टीम ने 15 ट्रॉफी जीती ही नहीं? बिल्कुल सही! दरअसल, यहां हम किसी एक टीम की नहीं, बल्कि उन 5 टीमों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने मिलकर IPL के 15 खिताब जीते हैं—और हैरानी की बात यह है कि वे सभी इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर हैं। अब सवाल यह है कि टॉप 5 में कौन-कौन शामिल हैं? तो वे 5 टीमें, जिनके नाम कुल मिलाकर अब तक सिर्फ 1 IPL ट्रॉफी दर्ज है, इस बार आगे हैं।

जिनके नाम सिर्फ 1 खिताब, वे टॉप 5 में काबिज

 राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के बाद भी IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कोई बदलाव नहीं हुआ। अब तक खेले गए अपने दोनों मैच जीतने वाली RCB अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट RCB से कम है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने अपने दो में से एक-एक मुकाबला जीता और एक हारा है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात चौथे नंबर पर। वहीं, पंजाब किंग्स ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज करके पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

अगर टॉप 5 टीमों पर नजर डालें, तो उनके नाम पर कुल मिलाकर सिर्फ 1 IPL खिताब है, जो गुजरात टाइटंस ने 2022 में जीता था।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी