IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2026 Orange Cap Update: IPL 2026 के 23वें मैच में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने ऑरेंज कैप हासिल की। वहीं पर्पल कैप की रेस में प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज आगे हैं।

IPL 2026 Orange Cap Update: IPL 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 49 रनों की अहम पारी खेली और इस प्रदर्शन के साथ वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे पहुंच गए हैं।

विराट कोहली बने ऑरेंज कैप होल्डर

विराट कोहली ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं और वह इस समय ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उनके बेहद करीब SRH के हेनरिक क्लासेन हैं, जिनके खाते में 224 रन हैं। वहीं RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी 222 रनों के साथ इस रेस में बने हुए हैं।

also read: RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज…

टॉप-5 रन स्कोरर:

  • विराट कोहली (RCB) – 228 रन
  • हेनरिक क्लासेन (SRH) – 224 रन
  • रजत पाटीदार (RCB) – 222 रन
  • ईशान किशन (SRH) – 213 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (RR) – 200 रन

पर्पल कैप की रेस में गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला

पर्पल कैप की बात करें तो यह उस गेंदबाज को दी जाती है जिसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हों। वर्तमान में यह रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है। प्रसिद्ध कृष्णा (GT) और अंशुल कंबोज (CSK) दोनों के नाम 10-10 विकेट हैं। इकॉनमी रेट के आधार पर प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं।

टॉप पर्पल कैप दावेदार:

  • प्रसिद्ध कृष्णा (GT) – 10 विकेट
  • अंशुल कंबोज (CSK) – 10 विकेट
  • प्रिंस यादव (LSG) – 9 विकेट
  • रवि बिश्नोई (RR) – 9 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (RR) – 7 विकेट

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी

IPL 2026 के बीच बड़ा विवाद: KKR के ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन