RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी

RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज RCB और LSG के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के प्रदर्शन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के आधार पर मैच प्रिडिक्शन भी सामने आया है।

RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 23वें लीग मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत की हैट्रिक और जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेंगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक खेले गए चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ संतुलित प्रदर्शन कर रही है। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

also read: IPL 2026 के बीच बड़ा विवाद: KKR के ब्लेसिंग मुजरबानी पर…

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है। टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति बनाई है। RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे एकमात्र हार मिली है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि LSG ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में हुए मुकाबले में भी बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी।

मैच प्रिडिक्शन

टीमों के मौजूदा फॉर्म, हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए आज के मुकाबले में RCB का पलड़ा भारी माना जा रहा है, हालांकि क्रिकेट में किसी भी समय खेल का रुख बदल सकता है।

Related posts

AUS vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का किया ऐलान, पैट कमिंस की हुई वापसी

Vaibhav Suryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला? जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में मिलेगा मौका

अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने की मांग! लाखों फैंस ने साइन की ऑनलाइन याचिका, जानिए पूरा मामला