Sunday, August 16, 2026

योगी सरकार मनाएगी 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह, बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

by Neha
योगी सरकार मनाएगी 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह, बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

योगी सरकार 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिशन शक्ति 5.0 के तहत 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी। इस सप्ताह के दौरान बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सप्ताह खास तौर पर 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अब तक 13,04,784 लोगों तक पहुंच बना कर नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के दौरान आयोजित प्रमुख कार्यक्रम

  • 03 अक्टूबर: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘ड्राइविंग माय ड्रीम्स’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें हर जिले की कम से कम 100 बालिकाओं और महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एक माह का कोर्स ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।

  • 04 अक्टूबर: ‘पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस’ सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर और आपात स्थिति में सुरक्षा के उपाय सिखाए जाएंगे।

  • 06 अक्टूबर: बाल देखभाल संस्थानों में ‘सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप’ आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यावहारिक आत्मरक्षा कौशल प्रदान किए जाएंगे।

  • 07 अक्टूबर: ‘एक दिन की जिलाधिकारी’ पहल के तहत चुनी गई बालिकाएं प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझेंगी और नेतृत्व कौशल विकसित करेंगी।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान: आज भी मौजूद हैं…

  • 08 अक्टूबर: ब्लॉक स्तर पर ‘कन्या जन्मोत्सव’ में सरकारी अस्पतालों में जन्मीं बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

  • 09 अक्टूबर: ‘बाल विवाह को न’ कार्यक्रम में बाल विवाह रोके जाने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

  • 10 अक्टूबर: किशोरियों के लिए ‘व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद’ आयोजित होगा, जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के सही उपयोग पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

  • 11 अक्टूबर: सप्ताह का समापन ‘शक्ति संवाद’ के साथ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य योजनाओं की लाभार्थी बालिकाओं और महिलाओं को जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।

मिशन शक्ति 5.0 की प्रमुख उपलब्धियां

महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जोहरी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या पूजन, नुक्कड़ नाटक और साइक्लोथॉन जैसे कार्यक्रमों ने बेटियों के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश फैलाया है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी