Monday, September 7, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान: आज भी मौजूद हैं ताड़का और शूर्पणखा जैसी राक्षसी ताकतें – विजयादशमी पर गरजे मुख्यमंत्री

by Neha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान: आज भी मौजूद हैं ताड़का और शूर्पणखा जैसी राक्षसी ताकतें – विजयादशमी पर गरजे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी पर कहा कि ताड़का और शूर्पणखा जैसी राक्षसी ताकतें आज भी मौजूद हैं, जो समाज को बांटने की कोशिश कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण और महाभारत काल की राक्षसी शक्तियां आज भी हमारे बीच अलग रूपों में मौजूद हैं। सीएम ने कहा कि ताड़का, मारीच और शूर्पणखा जैसे नकारात्मक पात्र आज के समाज में भी देखने को मिलते हैं, जो जातिवाद, छुआछूत और समाज को बांटने वाली विचारधारा के रूप में कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तगड़ा बयान: “आज भी मौजूद हैं आधुनिक राक्षस”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि: “आज भी हमारे समाज में ताड़का और शूर्पणखा जैसी ताकतें मौजूद हैं, जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने पहले सनातन धर्म का विरोध किया और राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वही ताकतें आज भी सक्रिय हैं।

रामायण और महाभारत की सीख आज भी प्रासंगिक

योगी ने कहा कि रामायण और महाभारत के पात्र आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। नाम और समय जरूर बदले हैं, लेकिन विचारधारा वही है। उन्होंने कहा कि जो लोग बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, वे शायद पिछले जन्म में दुर्योधन या दुशासन रहे होंगे।

also read: यूपी में पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए बड़ी योजना: शादी अनुदान बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का प्रस्ताव

सनातन धर्म सिर्फ पूजा नहीं, संपूर्ण जीवनदर्शन है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि सनातन धर्म सिर्फ पूजा की एक विधि नहीं, बल्कि यह संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण की गारंटी देता है। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो भारत की विरासत और गौरव पर गर्व नहीं करते।

भारत कर रहा है प्रगति, जाग चुकी है जनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश की जनता जाग चुकी है, और अब भारत विकास और विरासत के संगम की ओर बढ़ रहा है। यह “रामराज्य” की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

RSS की 100वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश

विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा: “RSS का निर्माण सत्ता से नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों की तपस्या, निस्वार्थ सेवा और समर्पण से हुआ है। दुनिया में शायद ही कोई संगठन इतना मजबूत, अनुशासित और प्रभावशाली हो।”

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?