Tuesday, September 1, 2026

ind vs eng : ओवल टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पिच पर अभ्यास करते देखा गया

by editor
ind vs eng : ओवल टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पिच पर अभ्यास करते देखा गया

ind vs eng : ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच विवाद ने जोर पकड़ लिया है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में 29 जुलाई को भारतीय टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच जमकर बहस हो गई। मामला तब बढ़ा जब फोर्टिस ने भारतीय सपोर्ट स्टाफ को पिच से ढाई मीटर दूर रहने का आदेश दिया, जिस पर गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा।

इस विवाद के बीच अब सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें वे उसी पिच पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर टीम इंडिया को रोका गया था। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या मेजबान टीम को पिच को लेकर खास छूट दी जा रही है? इस घटनाक्रम के बाद भेदभाव और पक्षपात को लेकर बहस तेज हो गई है, जिससे मुकाबले से पहले तनाव और बढ़ गया है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है