Monday, September 21, 2026

IAS : डॉ. अरुणीश चावला ने आज राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार संभाल

by editor

IAS : डॉ. अरुणीश चावला ने आज राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को डॉ. चावला को राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया।

इससे पहले, बिहार कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चावला 1 नवंबर, 2023 से रसायन और उर्वरक मंत्रालय में औषध (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग में सचिव के रूप में काम कर रहे थे।

औषध विभाग में सचिव के रूप में कार्य करने से पहले, IAS ,डॉ. चावला ने मेट्रो रेल परियोजना पटना के प्रबंध निदेशक; और आर्थिक मामलों के विभाग के माध्यम से विदेशी नियुक्ति पर वरिष्ठ अर्थशास्त्री, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष; वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मंत्री (आर्थिक); और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया था।

IAS ,डॉ. चावला ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की थी।

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’