Saturday, July 25, 2026

Amazon Great Summer Sale में 30 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट, जानिए सबसे बेहतरीन डील्स।

by editor
Amazon Great Summer Sale में 30 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट, जानिए सबसे बेहतरीन डील्स।

Amazon की ग्रेट समर सेल आज से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है।

Amazon की ग्रेट समर सेल आज से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। इस सेल में अगर आप 30 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए कई शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं। कीमतों में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आइए जानते हैं इस बजट में उपलब्ध कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में:

iQOO Neo 10R 5G
iQOO Neo 10R 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 26,998 रुपये में मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% (अधिकतम ₹1250) का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 25,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जो आपके फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करती है।

Nothing Phone (3a) 5G
इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,980 रुपये में उपलब्ध है। HDFC कार्ड से खरीदारी करने पर इसमें भी 10% (अधिकतम ₹1250) की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 22,600 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6.77 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo V40e 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% (अधिकतम ₹1250) का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने या मौजूदा फोन को बदलकर आप 27,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं। फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच