Friday, August 14, 2026

‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने पर बोले ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया अनुभव – कहा, “हर फिल्म टॉर्चर…”

by Neha
‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने पर बोले ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया अनुभव - कहा, “हर फिल्म टॉर्चर...”

ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए सेट के अनुभव और कहा, “हर फिल्म टॉर्चर नहीं होती।” जानिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और उनकी सोच।

बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट और स्टार पावर के बावजूद उम्मीदों पर खरी न उतरने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) को लेकर अब अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ऋतिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कबीर के किरदार, फिल्म के सेट और अपनी सोच को लेकर खुलकर बात की।

ऋतिक रोशन ने शेयर की वॉर 2 की शूटिंग की यादें

ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर 2’ के सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कबीर का किरदार निभाना इस बार आसान लगा। बहुत कंफर्टेबल फील किया। ऐसा लगा जैसे सब कुछ परफेक्ट हो। निर्देशक अयान मुखर्जी ने सेट पर जिस तरह का एनवायरनमेंट बनाया, वो प्रेरणादायक था।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह फिल्म मेरे लिए एक तरह से रिलैक्सिंग अनुभव थी। हर फिल्म टॉर्चर और मानसिक दबाव नहीं होती। कभी-कभी बस काम को एंजॉय करना और प्रोसेस को फील करना ही काफी होता है।”

ऋतिक को हुआ था फिल्म को लेकर शक!

हालांकि, ऋतिक ने ये भी माना कि फिल्म के दौरान उनके मन में एक छोटी सी आवाज बार-बार सवाल उठा रही थी, “क्या सब कुछ वाकई इतना आसान है?” उन्होंने लिखा, “मैं अंदर से ये मानने को तैयार नहीं था कि सब कुछ इतना स्मूदली हो रहा है। कहीं न कहीं एक शक था कि मैं ये कर तो रहा हूं, लेकिन क्या मैं इसे पूरी तरह महसूस कर रहा हूं?”

also read: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की सेट से वायरल हुई…

वॉर 2 की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था, जिन्होंने पहले ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म का निर्देशन किया है।

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वॉर 2’ का कुल बजट लगभग 400 करोड़ रुपये था, जिसमें प्रोडक्शन और मार्केटिंग लागत शामिल थी। हालांकि, Box Office पर फिल्म ने महज 236.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके बजट के मुकाबले काफी कम मानी गई। फिल्म को लेकर शुरुआती हाइप तो काफी था, लेकिन रिव्यूज मिले-जुले रहे और यही इसके प्रदर्शन को प्रभावित कर गया।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी