Tuesday, July 21, 2026

HP ने लॉन्च किया HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition गेमिंग लैपटॉप, Ryzen 9 और RTX 5070 GPU से लैस

by Neha
HP ने लॉन्च किया HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition गेमिंग लैपटॉप, Ryzen 9 और RTX 5070 GPU से लैस

HP ने भारत में HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। जानें Ryzen 9 9955HX, RTX 5070 GPU, 240Hz डिस्प्ले और कीमत समेत सभी फीचर्स।

गेमिंग के शौकीनों के लिए HP ने भारत में अपना नया प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Riot Games के साथ साझेदारी में HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition पेश किया है।

यह स्पेशल एडिशन लैपटॉप खासतौर पर Valorant खेलने वाले गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें गेम से जुड़े खास डिजाइन एलिमेंट्स, कस्टम विजुअल्स और कई ईस्टर एग्स दिए गए हैं, जो इसे सामान्य गेमिंग लैपटॉप से अलग बनाते हैं।

HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition के दमदार स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस के लिए HP के इस नए गेमिंग लैपटॉप में AMD Ryzen 9 9955HX प्रोसेसर दिया गया है। यह 16-कोर प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड 5.4GHz तक जाती है।

ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 5070 Laptop GPU मिलता है, जिसमें 8GB GDDR7 VRAM का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स के लिए Ryzen 7 8745HX प्रोसेसर और RTX 5060 Laptop GPU वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

also read: Motorola Edge 70 Max भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart…

OMEN AI Optimization से बेहतर होगी गेमिंग परफॉर्मेंस

HP ने इस लैपटॉप में OMEN AI Optimization फीचर भी शामिल किया है। यह फीचर गेम के हिसाब से सिस्टम और हार्डवेयर सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करने में मदद करता है। VALORANT जैसे ई-स्पोर्ट्स गेम्स के लिए यह फीचर बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमिंग अनुभव देने में सक्षम हो सकता है।

240Hz रिफ्रेश रेट वाला 2.5K डिस्प्ले

HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition में 16 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 2.5K रिजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इसके अलावा इसमें 100 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज, VRR सपोर्ट, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट फीचर भी मिलता है।

गेमर्स के लिए खास HyperAction Keyboard

लैपटॉप में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए HyperAction Keyboard दिया गया है, जो 8,000Hz पोलिंग रेट सपोर्ट करता है। इससे गेमिंग के दौरान तेज और सटीक रिस्पॉन्स मिलता है।

ऑडियो के लिए इसमें DTS Ultra, HyperX ऑडियो और डुअल स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के लिए 1080p HDR वेबकैम भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी और बैटरी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए HP के इस गेमिंग लैपटॉप में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और 2.5GbE LAN सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें 1TB PCIe Gen4 SSD दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए लैपटॉप में 83Wh बैटरी और 280W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

HP HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition की कीमत

भारत में HP HyperX OMEN 16 VALORANT Limited Edition की शुरुआती कीमत 2,24,999 रुपये रखी गई है। यह गेमिंग लैपटॉप HP Online Store, HP World स्टोर्स, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के अलावा Amazon और Flipkart पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है।

अपने खास VALORANT डिजाइन, पावरफुल हार्डवेयर और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स के साथ यह लैपटॉप प्रो गेमर्स और गेमिंग उत्साही यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

You may also like

‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन” रियलिटी शोज़ से दूर होना चाहती थीं Tanya Mittal? कहा – ‘लोग मुझसे सिर्फ TRP चाहते हैं’