दिल की धमनियों को मजबूत बनाना है आसान! जानिए ये 5 सुपर फूड्स जो करें आर्टरीज को साफ और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा

by Neha
दिल की धमनियों को मजबूत बनाना है आसान! जानिए ये 5 सुपर फूड्स जो करें आर्टरीज को साफ और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा

जानिए दिल की धमनियों को मजबूत और साफ़ करने वाले 5 सुपर फूड्स के बारे में। ओट्स, सहजन, अखरोट, मेथी और करी पत्ते से बढ़ाएं हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल।

आज के समय में हार्ट डिजीज तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। इससे आर्टरीज (धमनियां) में प्लाक जमने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि सही डाइट से आप अपनी आर्टरीज को साफ रख सकते हैं और हार्ट हेल्थ सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे फूड्स जिनका सेवन करके आप अपनी धमनियों को मजबूत बना सकते हैं।

  • ओट्स: ओट्स में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। रिसर्च से पता चला है कि ओट्स खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल 5-7% तक कम हो सकता है। इंस्टेंट ओट्स के बजाय स्टील कट या रोल्ड ओट्स लें, जो ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

  • सहजन: सहजन में एंटीऑक्सिडेंट्स और क्वेरसेटिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा देते हैं। आप सहजन पाउडर, चाय या सब्जी के रूप में रोजाना खा सकते हैं।

also read: लौंग के फायदे: रोजाना एक लौंग खाने से होगा दिल मजबूत, कई…

  • अखरोट: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हृदय रोगों से बचाव करते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। रोजाना एक मुठ्ठी अखरोट खाना हाइपरटेंशन और हार्ट के लिए फायदेमंद है, लेकिन मात्रा सीमित रखें।

  • मेथी: मेथी का सेवन कोलेस्ट्रॉल बैलेंस करने में मदद करता है। रिसर्च में दिखाया गया है कि नियमित मेथी खाने से लिपिड प्रोफाइल बेहतर होता है। आप मेथी को रातभर भिगोकर सुबह खा सकते हैं।

  • करी पत्ता: करी पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और LDL को घटाकर प्लाक बनने से बचाते हैं। इसे आप सब्जी, सूप या चाय में शामिल कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फूड्स के फायदे

  • खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं

  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं

  • आर्टरीज में प्लाक जमने से बचाते हैं

  • सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाते हैं

  • ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं

You may also like

क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल