Sunday, May 10, 2026

हरियाणा में सैनी सरकार ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को DGP रैंक पर पदोन्नत किया

by Neha
हरियाणा में सैनी सरकार ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को DGP रैंक पर पदोन्नत किया

हरियाणा में सैनी सरकार ने IPS अधिकारियों अलोक मित्तल और अर्शिंदर सिंह चावला को DGP रैंक पर पदोन्नत किया। जानें उनके अनुभव, प्रोफाइल और हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर इस कदम का असर।

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने पुलिस विभाग को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार (19 नवंबर) को दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों अलोक मित्तल और अर्शिंदर सिंह चावला को DGP रैंक पर पदोन्नत किया गया। अब ये दोनों अधिकारी हरियाणा की कानून व्यवस्था संभालने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

अलोक मित्तल की प्रोफ़ाइल

1993 बैच के IPS अधिकारी अलोक मित्तल वर्तमान में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के प्रमुख हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में एडीजीपी के रूप में ACB की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले मित्तल हरियाणा CID के प्रमुख रह चुके हैं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पांच साल से अधिक समय तक कार्यरत रहे।

also read: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: 5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों…

शिक्षा के क्षेत्र में, मित्तल ने IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और NALSAR, हैदराबाद से साइबर लॉज में पीजी डिप्लोमा पूरा किया। उन्हें कानून व्यवस्था, अपराध जांच और रोड सेफ्टी जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ माना जाता है।

अर्शिंदर सिंह चावला की प्रोफ़ाइल

हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन (करनाल) के निदेशक अर्शिंदर सिंह चावला को भी DGP रैंक पर पदोन्नत किया गया। उन्हें लेवल-16 पे मैट्रिक्स में 2.05 लाख से 2.24 लाख रुपये वेतनमान दिया गया है। चावला को पहले ERSS/Dial-112 प्रोजेक्ट की योजना और क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रशंसा पत्र मिल चुका है। इसके अलावा, उन्हें 2009 में Police Medal for Meritorious Service और 2020 में President Police Medal से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव के मामले में, चावला 2003-04 में कोसोवो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहे। वे राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से IPS एसोसिएशन का प्रतिष्ठित ‘Sword of Honor’ प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस मैनेजमेंट और मानवाधिकार में मास्टर्स डिग्री हासिल की है और पांच शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट