Saturday, August 29, 2026

Haryana CM Saini लगभग 30 हजार महिलाओं को करेंगे कोथली भेंट

by ekta
Haryana CM Saini लगभग 30 हजार महिलाओं को करेंगे कोथली भेंट

Haryana CM Saini

  • आज जींद में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय तीज महोत्सव
  • महोत्सव में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगे पारंपरिक लोक नृत्य
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा तीज महोत्सव

चंडीगढ़, 6 अगस्त – महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाले हरियाली तीज के विशेष पर्व पर आज हरियाणा सरकार द्वारा जिला जींद में भव्य राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस महोत्सव के लिए प्रदेशभर से लगभग 30 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री हरियाली तीज पर खास महत्व रखने वाली कोथली भेंट करेंगे। महोत्सव में विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्री असीम गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

सावन के पवित्र माह में पड़ने वाला हरियाली तीज राज्य का एक पारंपरिक त्यौहार है और सामूहिक रूप से त्योहारों को मनाने से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विभिन्न त्योहारों के मौकों पर इस प्रकार ‌के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा तीज महोत्सव

यह राज्य स्तरीय तीज महोत्सव विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित होगा। समारोह के दौरान लखपति दीदीयों की सफलता की कहानियां उन्हीं की जुबानी सुनने को मिलेंगी। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि का वितरण भी करेंगे। वहीं, महिलाओं को सशक्त करने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ एस.एच.जी. पुरस्कार से भी नवाजेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे। हरियाणा महिला विकास निगम के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री चैक वितरित करेंगे। यह तीज महोत्सव अपने आप में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा।

पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की होगी प्रस्तुति

राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए 101 रंग बिरंगे झूले लगाए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में हरियाणवी लोक व्यंजन दूध, घेवर, गुलगुले, सुहाली के साथ ही पारंपरिक हरियाणवी झूल, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम इस तीज महोत्सव का विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। इतना ही नहीं, इस महोत्सव में महिलाओं द्वारा 50 से भी अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी।

source: https://prharyana.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम