Friday, August 28, 2026

President Smt. Draupadi Murmu ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

by editor
President Smt. Draupadi Murmu ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

President Smt. Draupadi Murmu

President Smt. Draupadi Murmu  ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ये वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं। हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं। ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। हम इन अवसरों पर प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं।

मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह के साथ अपने राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।’

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें –

source https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम