Sunday, July 26, 2026

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्रोम में नया धमाकेदार फीचर, वेब पेज को पॉडकास्ट की तरह सुनें अब आसानी से

by Neha
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्रोम में नया धमाकेदार फीचर, वेब पेज को पॉडकास्ट की तरह सुनें अब आसानी से

गूगल क्रोम ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया Audio Overview फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब किसी भी वेब पेज को पॉडकास्ट की तरह सुनना आसान हो गया है। जानें कैसे करें इस्तेमाल।

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर में एक नया और उपयोगी फीचर लॉन्च किया है, जो किसी भी वेब पेज या लंबे आर्टिकल को पॉडकास्ट स्टाइल में ऑडियो में बदल देता है। यह फीचर पूरी तरह फ्री है और इसे यूज करना बेहद आसान है। अब आप वेब पेज के कंटेंट को पढ़ने की जगह आराम से सुन सकते हैं।

क्रोम का नया Audio Overview फीचर क्या है?

पहले क्रोम में रीड अलाउड ऑप्शन था, जो शब्द-शब्द वेब पेज को पढ़ता था। लेकिन अब गूगल ने इसे अपग्रेड करके Audio Overview नाम का फीचर जोड़ा है, जो AI की मदद से पूरे कंटेंट का सार संक्षेप में, पॉडकास्ट की तरह नैरेट करता है। यह ऐसा लगाता है जैसे दो AI होस्ट्स बातचीत कर रहे हों, जिससे सुनने वाले को एक नेचुरल और कन्कर्सेशनल अनुभव मिलता है। इस अपडेट से लंबे आर्टिकल्स को समझना और ज्यादा आसान हो जाएगा।

also read: iPhone 17 पर धमाकेदार ऑफर: लॉन्च होते ही मिल रही है बम्पर…

गूगल की NotebookLM ऐप और क्रोम का कनेक्शन

यह फीचर गूगल की NotebookLM ऐप में पहले से उपलब्ध था, जो गहन जानकारी वाले कंटेंट को भी ऐसे समराइज करता है जैसे दो लोग चर्चा कर रहे हों। अब गूगल ने इस तकनीक को क्रोम में भी लाकर इसे ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है।

इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर क्रोम ब्राउजर खोलें।

  • कोई भी वेब पेज ओपन करें।

  • टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद तीन डॉट वाले मेनू पर टैप करें।

  • ‘Listen to this page’ ऑप्शन को चुनें।

  • अब रीडिंग मोड ओवरले में प्लेबैक कंट्रोल बटन दिखेगा, जिससे आप स्पीड भी एडजस्ट कर सकते हैं।

यह फीचर एंड्रॉयड के लिए क्रोम वर्जन 140.0.7339.124 में उपलब्ध है। गूगल इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका क्रोम ब्राउजर अपडेटेड हो।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच