Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 13 जनवरी को क्या हैं लेटेस्ट रेट?

by Neha
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 13 जनवरी को क्या हैं लेटेस्ट रेट?

Gold Price Today: 13 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी। MCX पर गोल्ड और सिल्वर महंगे हुए। जानें दिल्ली, मुंबई सहित आपके शहर का लेटेस्ट भाव।

Gold Price Today: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 13 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है।

MCX पर सोने का आज का भाव

MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,41,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,42,032 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:40 बजे, गोल्ड फ्यूचर 1,42,157 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया, जो पिछली बंद कीमत से लगभग 125 रुपये की तेजी को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,42,206 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

चांदी की बात करें तो MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,71,597 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 2,650 रुपये की तेजी दिखाता है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,72,202 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल तक पहुंची।

13 जनवरी को आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) (Gold Price Today)

दिल्ली

24 कैरेट – 1,42,680 रुपये
22 कैरेट – 1,30,800 रुपये
18 कैरेट – 1,07,050 रुपये

मुंबई

24 कैरेट – 1,42,530 रुपये
22 कैरेट – 1,30,650 रुपये
18 कैरेट – 1,06,900 रुपये

also read: Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, 12…

चेन्नई

24 कैरेट – 1,43,680 रुपये
22 कैरेट – 1,31,700 रुपये
18 कैरेट – 1,09,800 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट – 1,42,530 रुपये
22 कैरेट – 1,30,650 रुपये
18 कैरेट – 1,06,900 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट – 1,42,580 रुपये
22 कैरेट – 1,30,700 रुपये
18 कैरेट – 1,06,950 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट – 1,42,680 रुपये
22 कैरेट – 1,30,460 रुपये
18 कैरेट – 1,07,050 रुपये

पटना

24 कैरेट – 1,42,580 रुपये
22 कैरेट – 1,30,700 रुपये
18 कैरेट – 1,06,950 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट – 1,42,530 रुपये
22 कैरेट – 1,30,650 रुपये
18 कैरेट – 1,06,900 रुपये

खरीदारी से पहले जरूर जान लें भाव

बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप आज इन कीमती धातुओं में निवेश या खरीदारी करने जा रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। इससे आप सही समय पर सही फैसला ले पाएंगे और किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला