40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला

शक्ति मोहन को पहचान ‘डांस इंडिया डांस 2’ जीतने के बाद मिली और आज वो एक सफल कोरियोग्राफर हैं।

शक्ति ने बताया कि 40 की उम्र में भी उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है।

उनकी मां चाहती हैं कि वो कम से कम एक बॉयफ्रेंड के साथ रहें, भले शादी न करें।

शक्ति को अपने डांस स्टूडियो और काम में इतनी खुशी मिलती है कि उन्हें किसी कमी का एहसास नहीं होता।

उन्होंने कहा कि समाज यह मानता है कि जिंदगी में किसी का होना जरूरी है, लेकिन वो इस सोच से सहमत नहीं हैं।

शक्ति ने साफ कहा कि उनमें मातृत्व की भावना नहीं है और वो खुद के लिए बच्चा नहीं चाहतीं।

अपने पुराने रिश्ते के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पार्टनर से धोखा मिला था।

धोखा मिलने के बाद भी उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहते हुए उस रिश्ते को खत्म कर दिया और आगे बढ़ीं।