Tuesday, September 15, 2026

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें 9 अप्रैल 2026 को गिरावट पर, शादी सीजन से पहले धातुओं में आई हलचल

by Versha
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें 9 अप्रैल 2026 को गिरावट पर, शादी सीजन से पहले धातुओं में आई हलचल

Gold Silver Price Today: 9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के भाव में गिरावट। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने-चांदी का ताजा रेट और MCX अपडेट।

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। MCX पर दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बनी हुई है।

सोने का भाव आज

9 अप्रैल 2026 को गोल्ड फ्यूचर वायदा सुबह कारोबार के दौरान 1,51,357 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा था। यह 5 जून 2026 के एक्सपायरी वाले वायदा में 0.28 प्रतिशत यानी 420 रुपए की गिरावट को दर्शाता है। सुबह कारोबार में गोल्ड वायदा 1,51,452 रुपए के हाई लेवल पर भी पहुंचा था।

शहरवार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,53,980, 22 कैरेट – 1,41,160, 18 कैरेट – 1,15,530
  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,53,830, 22 कैरेट – 1,41,010, 18 कैरेट – 1,15,380
  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,54,920, 22 कैरेट – 1,42,010, 18 कैरेट – 1,18,610
  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,53,830, 22 कैरेट – 1,41,010, 18 कैरेट – 1,15,380
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,53,880, 22 कैरेट – 1,41,060, 18 कैरेट – 1,15,430
  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,53,980, 22 कैरेट – 1,41,160, 18 कैरेट – 1,15,530
  • पटना: 24 कैरेट – 1,53,880, 22 कैरेट – 1,41,060, 18 कैरेट – 1,15,430
  • हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,51,480, 22 कैरेट – 1,38,850, 18 कैरेट – 1,13,610

also read: Gold-Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपये उछली, सोना भी…

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर वायदा में 1.13 प्रतिशत यानी 2,710 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिन की शुरुआत चांदी 2,35,850 रुपए पर हुई और उच्चतम स्तर 2,37,589 रुपए रहा।

शहरवार चांदी का भाव (10 ग्राम/100 ग्राम):

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: 10 ग्राम – 2,601 रुपए, 100 ग्राम – 26,010 रुपए
  • चेन्नई: 10 ग्राम – 2,651 रुपए

बाजार की हलचल

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। निवेशक और खरीदार दोनों धातुओं के रेट पर नजर बनाए हुए हैं। शादी सीजन में गहनों की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार नजर रखें।

You may also like

आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’ मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’