Thursday, July 23, 2026

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल: 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब, 22 और 18 कैरेट के रेट भी बढ़े

by Neha
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल: 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब, 22 और 18 कैरेट के रेट भी बढ़े

Gold Price Today: 11 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड नए स्तर पर पहुंचा, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम भी बढ़े। अक्षय तृतीया से पहले मांग बढ़ने और वैश्विक कारणों से गोल्ड-सिल्वर रेट में उछाल दर्ज किया गया।

Gold Price Today: भारत में अक्षय तृतीया के करीब आते ही सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे गोल्ड प्राइस लगातार ऊपर जा रहे हैं। 11 अप्रैल 2026, शनिवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, मजबूत वैश्विक मांग और कमजोर डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही भारत में अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के चलते ज्वैलरी खरीदारी की मांग भी बढ़ रही है, जिससे घरेलू बाजार में भी गोल्ड रेट्स में उछाल देखने को मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (प्रति ग्राम) (Gold Price Today)

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,299 और 22 कैरेट ₹14,025 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट ₹15,284 और 22 कैरेट ₹14,010 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,382 और 22 कैरेट ₹14,100 प्रति ग्राम पहुंच गया है।

also read: Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी…

प्रमुख ज्वैलर्स के रिटेल रेट

तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जॉयलुक्कास जैसे बड़े ब्रांड्स में 22 कैरेट सोना ₹13,965 से ₹14,065 प्रति ग्राम के बीच बिक रहा है। यह अंतर स्थानीय टैक्स, इन्वेंट्री कॉस्ट और बिजनेस मॉडल के कारण होता है।

IBJA के अनुसार लेटेस्ट गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट (999): ₹15,033 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹14,672 प्रति ग्राम
  • 20 कैरेट: ₹13,379 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: ₹12,177 प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट: ₹9,696 प्रति ग्राम

जरूरी जानकारी

सोने की इन कीमतों में GST (3%) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं, जिससे फाइनल बिल में ₹2,500 से ₹4,000 तक का अंतर आ सकता है। खरीदारी से पहले हमेशा BIS हॉलमार्क की जांच करना जरूरी है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत भी आज बढ़ी है और 999 शुद्धता वाली चांदी ₹2,39,934 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। यह दरें केवल अनुमानित खुदरा मूल्य हैं और इनमें GST तथा मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज