सुबह-सुबह खाली पेट lemon water पीना आजकल एक आम आदत बन गई है, जिसे लोग हेल्दी रूटीन का हिस्सा मानते हैं। माना जाता है कि यह वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को निखारने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह आदत हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है और लंबे समय तक इसका सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
lemon water में मौजूद साइट्रिक एसिड की अम्लीय प्रकृति शरीर के पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकती है और खासतौर पर पाचन तंत्र व दांतों पर इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है।
लगातार खाली पेट lemon water पीने से सबसे पहले दांतों पर असर होता है – दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे पीलापन, संवेदनशीलता और दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से यह असर और भी तेज हो जाता है।
इसके अलावा, lemon water पेट की अम्लता बढ़ा सकता है, जिससे जलन, गैस और एसिड रिफ्लक्स की शिकायत हो सकती है। गैस्ट्रिक या अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए यह और नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि नींबू पानी सब पर एक जैसा असर नहीं करता – किसी के लिए यह फायदेमंद हो सकता है तो किसी के लिए हानिकारक भी।
नींबू पानी पीने का सुरक्षित तरीका:
lemon water का सेवन यदि सीमित मात्रा में और सही समय पर किया जाए, तो इसके फायदे लिए जा सकते हैं। इसे रोजाना खाली पेट न पीकर हफ्ते में 2–3 बार ही लेना बेहतर है। साथ ही इसे अच्छे से डाइल्यूट करें – एक चम्मच नींबू रस को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसे नाश्ते के बाद या मिड-मॉर्निंग में लेना बेहतर रहता है।
lemon water पीने के बाद साधारण पानी से कुल्ला जरूर करें ताकि दांतों की परत को एसिड से नुकसान न पहुंचे।
जिन लोगों को एसिडिटी, पित्त की समस्या या दांतों में संवेदनशीलता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
जरूरी सावधानियां:
-
नींबू पानी को हमेशा पानी में अच्छे से मिलाकर पिएं।
-
पीने के बाद कुल्ला ज़रूर करें।
-
खाली पेट पीने से बचें, नाश्ते के बाद लें।
-
दांतों में दर्द या पीलापन हो तो सेवन बंद करें।
-
गैस या अल्सर जैसी समस्याओं में सावधानी बरतें।
-
स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें ताकि एसिड सीधे दांतों से संपर्क में न आए।