Sunday, April 19, 2026

सेवा पखवाड़ा: 75 राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मां के नाम लगाए पौधे, दिल्ली में खास पौधरोपण अभियान

by Neha
सेवा पखवाड़ा: 75 राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मां के नाम लगाए पौधे, दिल्ली में खास पौधरोपण अभियान

दिल्ली में सेवा पखवाड़े के तहत 75 से अधिक विदेशी राजदूतों ने अपनी मां के नाम पौधे लगाए। दिल्ली सरकार के रिज क्षेत्र में आयोजित इस वैश्विक पौधरोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का अनोखा संदेश मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत दिल्ली सरकार ने रिज क्षेत्र में एक अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस खास आयोजन में देश-विदेश से आए 75 से अधिक राजदूतों और उच्चायुक्तों ने अपनी मां के नाम पर पौधे लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

रिज क्षेत्र के पीबीजी ग्राउंड में आयोजित इस वैश्विक पौधरोपण अभियान में 72 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल हुए। इस दौरान अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ओशिआनिया के प्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के नाम पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ प्रेम का संदेश दिया। हर पौधे के साथ एक नाम पट्टिका लगी थी, जिसपर राजनयिक का नाम, उनकी मां का नाम और पौधे की प्रजाति दर्शाई गई।

कार्यक्रम के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले, जिसमें कैमरून की राजदूत ने अपनी दिवंगत मां को याद कर आंसू बहाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका दिल से सहारा दिया। इस आयोजन का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

दिल्ली विधानसभा परिसर में भी मां के नाम पौधरोपण अभियान

इसी क्रम में दिल्ली विधानसभा परिसर में भी पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली सरकार ने हरित क्षेत्र को 20% बढ़ाने की घोषणा की, ताकि राजधानी को और भी हराभरा, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

also read: कर्तव्य पथ पर गूंजे ‘धन्यवाद मोदीजी’ के नारे, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कही महत्वपूर्ण बातें

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि धरती को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के सेवा पखवाड़े के तहत 25 सितंबर को पूरे भारत में 7.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की अहमियत का एहसास कराया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पर्यावरण पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली का ग्रीन कवर अब 25% तक बढ़ चुका है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और वायु प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने की जरूरत पर बल दिया। उनका मानना है कि यह पौधरोपण अभियान दिल्ली के पर्यावरण इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि 72 से ज्यादा देशों के राजदूतों द्वारा पौधरोपण पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व का प्रमाण है। यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कि विश्वभर के राजनयिक भारत की राजधानी में अपनी मां के नाम पेड़ लगा रहे हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा