Wednesday, September 9, 2026

DELHI NEWS : बारिश बिगाड़ सकती है आजादी का जश्न! 15 अगस्त को दिल्ली का मौसम कैसा होगा?

by editor
DELHI NEWS : बारिश बिगाड़ सकती है आजादी का जश्न! 15 अगस्त को दिल्ली का मौसम कैसा होगा?

DELHI NEWS : स्वतंत्रता दिवस नजदीक है और लाल किले पर तिरंगा फहराने से लेकर पतंगबाजी तक की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को दिल्ली में मौसम खेल बिगाड़ सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश दो दौर में हो सकती है—एक सुबह और दूसरा शाम से रात के बीच—जिससे जश्न और पतंगबाजी में कुछ रुकावट आ सकती है। इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विभाग ने यह भी बताया कि 16 अगस्त को भी आंधी और हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, जब तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम रहने की उम्मीद है। वहीं, सोमवार से शुरू होकर पूरे हफ्ते दिल्ली में रुक-रुककर बारिश देखने को मिल सकती है।

You may also like

अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों?