Monday, August 31, 2026

Delhi Cabinet Meeting : दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट कीकी बैठक प्रारंभ, महिला सम्मान योजना को मिल सकती है मंजूरी।

by editor
Delhi Cabinet Meeting : दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट कीकी बैठक प्रारंभ, महिला सम्मान योजना को मिल सकती है मंजूरी।

Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली में आज महिला सम्मान योजना लागू होने की संभावना है। इसे लेकर सचिवालय में कैबिनेट की बैठक जारी है, जहां इस योजना को मंजूरी मिल सकती है।

दिल्ली में आज बीजेपी सरकार महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे सकती है। इसको लेकर सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है, जहां इस योजना पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

 कैबिनेट बैठक से पहले इस योजना से संबंधित कैबिनेट नोट तैयार किया जा चुका है। सरकार ने योजना के लिए कुछ नियम और शर्तें तय की हैं, जिनके तहत लाभार्थी महिला को दिल्ली की निवासी होना आवश्यक है। उसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसका परिवार इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए। लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वह किसी सरकारी पद पर कार्यरत न हो और किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो। सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने का वादा किया था। इस योजना से दिल्ली की करीब 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम