Sunday, April 19, 2026

Death of Shri Ramoji Rao: प्रधानमंत्री ने श्री रामोजी राव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

by editor
Death of Shri Ramoji Rao: प्रधानमंत्री ने श्री रामोजी राव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Death of Shri Ramoji Rao: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि रामोजी राव एक दूरदर्शी व्‍यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

Death of Shri Ramoji Rao: “श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति अत्यंत भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभान्‍वित होने के कई अवसर प्राप्‍त हुए। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Source: https://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा