दिल्ली पुलिस को Arvind Kejriwal पर FIR दर्ज करने का आदेश, कोर्ट का निर्देश
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की परेशानियां बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Arvind Kejriwal की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने आज उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब वे पहले से ही कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं और दिल्ली चुनाव में हार के बाद विपश्यना में समय बिता रहे हैं। अदालत ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केजरीवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है और दिल्ली पुलिस से 18 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
क्या है मामला?
यह मामला 2019 का है, जब Arvind Kejriwal, मटियाला के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पार्षद नीतिका शर्मा के खिलाफ एक बड़ी होर्डिंग लगाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस शिकायत को स्वीकार करते हुए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने अब सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है और पुलिस को 18 मार्च तक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
इस साल केजरीवाल को दूसरा कानूनी झटका
Arvind Kejriwal को इस साल कानूनी रूप से दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले, फरवरी में हरियाणा के शाहबाद पुलिस थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला दिल्ली चुनाव से ठीक पहले सामने आया था, जब केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में ‘जहर’ मिलाने का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, अदालत के आदेश पर केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यमुना को लेकर दिया था विवादित बयान
27 जनवरी को एक चुनावी रैली में बोलते हुए Arvind Kejriwal ने दिल्ली को हरियाणा से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, “लोगों को पानी से वंचित करना सबसे बड़ा पाप है। भाजपा अपनी राजनीतिक चालों के जरिए दिल्लीवासियों को प्यासा छोड़ना चाहती है। वे हरियाणा से भेजे जाने वाले पानी में जहर मिला रहे हैं।” केजरीवाल ने दावा किया कि यह पानी इतना प्रदूषित और जहरीला है कि इसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शुद्ध नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा पर दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार इसे सफल नहीं होने देगी।