DELHI NEWS : होली पर मेट्रो सेवा का संचालन कब होगा? DMRC ने जारी की गाइडलाइन

DELHI NEWS : होली पर मेट्रो सेवा का संचालन कब होगा? DMRC ने जारी की गाइडलाइन

DELHI NEWS : मेट्रो यात्रियों कृपया ध्यान दें! होली के दिन के लिए DMRC ने मेट्रो सेवा के समय में बदलाव किया है। आइए जानें, होली पर मेट्रो सेवा कितने बजे से शुरू होगी।

होली के दिन मेट्रो सेवा को लेकर डीएमआरसी ने गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली में मेट्रो संचालन की समय-सारणी सामने आ गई है। होली के अवसर पर 14 मार्च को दिल्ली के सभी रूट्स पर मेट्रो दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

शुक्रवार को पूरे देश में होली का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते मेट्रो सेवाएं देरी से शुरू होंगी। इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसमें होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की गई।

DMRC की नई गाइडलाइन जारी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवा को लेकर गाइडलाइन जारी की है, जिसमें बताया गया है कि होली के दिन मेट्रो ट्रेन की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। 14 मार्च, शुक्रवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो संचालन बंद रहेगा।

DMRC  , अनुसार, 14 मार्च को सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर सामान्य रूप से संचालित होंगी। हर साल होली के अवसर पर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया जाता है, और इस बार भी यही व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, दोपहर के बाद यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”