शुभमन गिल ने ICC का प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मिली बड़ी सफलता।

शुभमन गिल ने ICC का प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मिली बड़ी सफलता।

ICC ने शुभमन गिल को एक महत्वपूर्ण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद गिल ने बड़ी सफलता हासिल की।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ, जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल भी शामिल रहे। फाइनल के बाद ICC ने गिल को एक बड़ा सम्मान दिया और उन्हें फरवरी महीने का “प्लेयर ऑफ द मंथ” अवॉर्ड से नवाजा।

फरवरी में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया था। उनके साथ स्टीव स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स भी इस अवॉर्ड की दौड़ में थे, लेकिन गिल ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

गिल ने फरवरी में खेले गए 5 वनडे मुकाबलों में 101.50 की शानदार औसत से कुल 409 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़े, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार शतक लगाया।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान