CM Rekha Gupta ने कहा कि इस साल पूर्वांचल के भाई-बहन यमुना घाट पर गर्व और सम्मान के साथ छठ पूजा मनाएंगे।

CM Rekha Gupta ने कहा कि इस साल पूर्वांचल के भाई-बहन यमुना घाट पर गर्व और सम्मान के साथ छठ पूजा मनाएंगे।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने  इस साल पूर्वांचल के लोग यमुना घाट पर छठ पूजा को भव्य रूप से मनाएंगे। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना में गिरने वाले नालों की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

CM Rekha Gupta ने यमुना की सफाई और प्रदूषण की समस्या पर बेबाकी से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साल पूर्वांचल के भाई-बहन यमुना घाट पर धूमधाम से छठ पूजा मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास केवल कुछ महीनों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे साल जारी रहेंगे।

यमुना के गंदे पानी को साफ करने के सवाल पर CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली के लिए मां यमुना की सफाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल वादे और दावे किए गए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

CM Rekha Gupta ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार यमुना की सफाई को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सत्ता में आते ही सफाई के लिए मशीनें लगाई गईं और अब तक 1300 मीट्रिक टन कूड़ा यमुना से निकाला जा चुका है। इसके अलावा, हाल ही में पेश किए गए बजट में यमुना की सफाई के लिए विशेष फंड भी आवंटित किया गया है।

पिछली सरकार ने सिर्फ बातें की, लेकिन काम नहीं किया

CM Rekha Gupta  ने कहा कि जब तक यमुना में गिरने वाले नालों की सफाई नहीं होगी और गंदे पानी के प्रवाह को रोका नहीं जाएगा, तब तक यमुना की सफाई संभव नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कितने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की जरूरत है और बड़े नालों की सफाई कैसे की जाएगी?

उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पहली बार उनकी सरकार ने जल, सीवर और यमुना की सफाई के लिए एक व्यापक योजना बनाई है और इसके तहत ₹9000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। इस फंड में से ₹500 करोड़ नालों के पानी की सफाई के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी एसटीपी को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की गई है और बड़े नालों की डिसिल्टिंग का काम तय समयसीमा में पूरा किया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी के लिए अधिकारी और संबंधित संस्थाएं जवाबदेह हैं।

इस बार यमुना घाट पर भव्य रूप से होगी छठ पूजा

CM Rekha Gupta ने कहा कि यमुना की सफाई को लेकर उनकी सरकार पहले दिन से ही प्रतिबद्ध है। सरकार ने गठन के तुरंत बाद यमुना तट पर संकल्प लिया था कि इसे तय समय में स्वच्छ किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार पूर्वांचल के भाई-बहन यमुना घाट पर भव्य रूप से छठ पूजा मना सकेंगे।

CM Rekha Gupta ने यह भी कहा कि दिल्ली में यमुना करीब 22 किलोमीटर तक बहती है, लेकिन दिल्ली से पहले और बाद में उसकी स्थिति इतनी खराब नहीं दिखती। जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया, तो उन्होंने बताया कि यमुना में 22 बड़े नाले गिरते हैं, जिनमें केमिकल और हर तरह की गंदगी शामिल है।

CM Rekha Gupta ने कहा कि पहले की सरकारों ने यमुना के महत्व को कभी नहीं समझा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और दिल्ली सरकार के सहयोग से यमुना की सफाई का काम गंभीरता से किया जा रहा है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”