Summer Health Tips : गर्मी में सेहत का रखेंगे ख्याल,हीट स्ट्रोक से बचाएंगे ये 5 फूड्स, हाइड्रेशन भी रहेगा बरकरार

Summer Health Tips : गर्मी में सेहत का रखेंगे ख्याल,हीट स्ट्रोक से बचाएंगे ये 5 फूड्स, हाइड्रेशन भी रहेगा बरकरार

Summer Health Tips : गर्मियों में लू लगने से सेहत पर तुरंत असर पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचाव बेहद जरूरी होता है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से हीट स्ट्रोक से बचाव किया जा सकता है।

देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है, और कई राज्यों में तापमान इतना बढ़ गया है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। तेज गर्म हवाएं, जिसे हीट स्ट्रोक भी कहा जाता है, सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। ऐसे में लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतना और सही उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

गर्मी से बचाव के लिए आमतौर पर लोग तरबूज, खीरा और अधिक पानी का सेवन करते हैं, लेकिन आयुर्वेद में भी कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो लू से बचाने में मदद कर सकते हैं। जिनका सेवन इस मौसम में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं।

ये 5 फूड्स जो बचाएंगे हीट स्ट्रोक से

  1. कच्चा प्याज – गर्मियों में रोजाना कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद खास एंजाइम्स हीट स्ट्रोक के असर को भी कम करने में मदद करते हैं।

  2. कच्चे आम का पन्ना – कच्ची केरी का सेवन या उसका पन्ना पीने से न केवल लू से बचाव होता है, बल्कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है।

  3. बेल का शर्बत – बेल एक ठंडा फल है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू लगने की संभावना कम हो जाती है।

  4. गुलकंद – घर में बना हुआ गुलकंद गर्मी के कारण होने वाली पसीने की समस्या को कम करता है। यह कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करता है और शरीर को ठंडा रखता है।

  5. नारियल पानी – गर्मियों में अधिक पसीना आने से शरीर के मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। नारियल पानी पीने से यह कमी पूरी होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

Related posts

Breast Cancer in Young Women: युवतियों में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण और शुरुआती लक्षण जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है

Hantavirus symptoms: सामान्य बुखार बन सकता है जानलेवा इमरजेंसी, जानें शुरुआती लक्षण और फैलने का तरीका

Hypertension Exercise Tips: हाई ब्लड प्रेशर में भारी वजन उठाना खतरनाक, जानें सुरक्षित वर्कआउट और जरूरी सावधानियां