Sunday, May 10, 2026

CM Nayab Singh Saini ने भव्य मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया

by ekta
CM Nayab Singh Saini ने भव्य मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया

CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini: भाजपा के थीम सोंग, “भरोसा दिल से, भाजपा फिर से” को शुक्रवार देर सायं रोहतक में हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लांच किया. उन्होंने पार्टी के आधुनिक मीडिया उपकरणों और तकनीक का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह मीडिया सेंटर जनता को पार्टी की चुनावी योजनाओं, रणनीतिओं और विकास के कार्यक्रमों को बताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लॉन्चिंग पर चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया सेंटर की स्थापना पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी और उनकी टीम के सदस्यों अशोक छाबड़ा, शमशेर सिंह खरक और संदीप राणा को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा सहित प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को साधुवाद प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक और अन्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की थीम “भरोसा दिल, भाजपा फिर से” का अर्थ है कि हरियाणा की जनता भाजपा पर भरोसा करती है, इसलिए भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मीडिया सेंटरों का उद्देश्य सही जानकारी जनता तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरूक्षेत्र में 2024 के चुनाव का आगाज करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व चुनाव में कई जगहों पर रैलियां करेंगे। उनका कहना था कि हमारी सरकार ने पिछले दस वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए लोगों के जीवन को आसान बनाया है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों की योजनाओं में लीकेज था और गरीबों को लाभ नहीं मिलता था। भाजपा सरकार ने सेवा भावना के साथ काम किया और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।

You may also like

Leave a Comment

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट