Monday, September 21, 2026

CM Bhajanlal Sharma ने की पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा

by editor
CM Bhajanlal Sharma ने की पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा

CM Bhajanlal Sharma: दुग्ध उत्पादन के लम्बित दायित्वों का एक सप्ताह में होगा भुगतान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों एवं पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर ही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के पशुपालकों को दीपावली की सौगात देते हुए दुग्ध उत्पादन से संबंधित सभी लम्बित दायित्वों के एक सप्ताह में भुगतान की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डेयरी से जुड़े पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर देय 5 रुपये प्रति लीटर के लंबित दायित्वों के भुगतान के लिए हाल ही में 65 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को दुरस्त कर राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही वंचित वर्गों के कल्याण तथा आधारभूत संरचना के लंबित विषयों को प्राथमिकता के साथ हल किया है।
हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक संबंल प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधि को 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 8 हजार रूपए वार्षिक किया है।

You may also like

Leave a Comment

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’