Friday, September 4, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,

by editor
CM Bhajan Lal Sharma ने अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,

CM Bhajan Lal Sharma ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुना तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण एवं चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादी को राहत दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर जाएं, जिससे जमीनी स्थिति का पता चल सके एवं समस्या का समाधान शीघ्र किया जा सके।

जनसुनवाई में जहां एक ओर CM Bhajan Lal Sharma ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे जितेन्द्र के निःशुल्क इलाज तथा पूर्ण देखभाल के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया, वहीं दूसरी ओर दिव्यांग स्ट्रीट वेंडर्स को उचित जगह उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे उन्हें राहत मिल सके।

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को इन वर्गों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन कर सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?