Friday, August 28, 2026

Chief of Defense Staff General Anil Chauhan 9-10 मई को सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन के सम्मेलन परिवर्तन चिंतन-II की अध्यक्षता करेंगे

by editor
Chief of Defense Staff General Anil Chauhan 9-10 मई को सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन के सम्मेलन परिवर्तन चिंतन-II की अध्यक्षता करेंगे

Chief of Defense Staff General Anil Chauhan: भारतीय सशस्त्र बल निकटस्थ रूप से एक साथ मिलकर कार्रवाई करने को ध्यान में रखते हुए तीनों सेनाओं के बीच चल रही संयुक्तता तथा एकीकरण पहल को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

“परिवर्तन चिंतन” 08 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया था। यह देश के सभी तीनों-सेना संस्थानों के प्रमुखों के लिए आयोजित होने वाला एक प्रमुख सम्मेलन है, जिसका उद्देश्य नवीनतम सुधारात्मक विचारों एवं गतिविधियों को विस्तार प्रदान करना है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में 09-10 मई 2024 को नई दिल्ली में दो दिनों की अवधि में परिवर्तन चिंतन-II संचालित करने की योजना बनाई गई है।

मुख्य तौर पर चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की सभी उप-समितियों के सदस्य व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्थायी अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के रूप में कई क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण के माध्यम से परिवर्तन की दिशा में वांछित अंतिम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार किया जाएगा।

sourcehttps://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम