Saturday, August 15, 2026

Chaturgrahi Yog 2026: कुंभ राशि में आज बना दुर्लभ योग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

by Neha
Chaturgrahi Yog 2026: कुंभ राशि में आज बना दुर्लभ योग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Chaturgrahi Yog 2026: कुंभ राशि में बनी दुर्लभ युति, जानें मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा कैसे लाभ।

Chaturgrahi Yog 2026: आज कुंभ राशि में सूर्य देव का प्रवेश हो गया है और इसी समय शनि की राशि में राहु, शुक्र और बुध विराजमान हैं। इन चारों ग्रहों की युति से चर्तुग्रही योग 2026 का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन खासकर मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग अत्यंत शुभ रहेगा।

चर्तुग्रही योग क्या है?

ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इस दौरान वे दूसरे ग्रहों के साथ युति करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। ये योग हमारे जीवन में धन, करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। कुंभ राशि में आज बनी यह चार ग्रहों की युति चर्तुग्रही योग कहलाती है।

also read: महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि पर भद्रा और शुभ मुहूर्त,…

किन राशियों के लिए है शुभ प्रभाव?

1. मेष राशि: चर्तुग्रही योग मेष राशि के जातकों के 11वें भाव यानी आय और लाभ स्थान में बना है। इस योग के कारण आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं।

2. मिथुन राशि: सूर्य, शुक्र, राहु और बुध की युति से मिथुन राशि वालों को बड़े लाभ मिलने की संभावना है। इस समय पारिवारिक परेशानियां कम हो सकती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ घटेगा और आय बढ़ सकती है।

3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग अत्यंत शुभ है। जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है और नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान में भी इजाफा होगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी