Tuesday, September 1, 2026

BRICS Summit 2026: काफिले की रिहर्सल से दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, 22 जगहों पर बदलाव

by Neha
BRICS Summit 2026: काफिले की रिहर्सल से दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, 22 जगहों पर बदलाव

BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में काफिले की रिहर्सल के चलते 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जानें प्रभावित सड़कें और रूट की पूरी जानकारी।

राजधानी दिल्ली में होने वाले BRICS Summit 2026 से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के लिए प्रस्तावित वीवीआईपी काफिले के पूर्वाभ्यास के चलते मंगलवार को मध्य दिल्ली समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह व्यवस्था सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी।

भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच BRICS सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इससे पहले होने वाली मोटर काफिला रिहर्सल के दौरान करीब 22 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा, जबकि 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल के दौरान सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग समेत कई रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ और जनपथ पर भी वाहनों की आवाजाही को आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग भी प्रभावित मार्गों में शामिल हैं।

also read: Delhi SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली में SIR के बाद…

22 स्थानों पर बदला जाएगा यातायात

रिहर्सल के दौरान डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है। वहीं, राम चरण अग्रवाल चौक से आगे वाणिज्यिक वाहनों को ‘डब्ल्यू-पॉइंट’ की दिशा में जाने की अनुमति नहीं होगी।

कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी-हेक्सागोन की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। पटेल चौक, विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई की दिशा में जाने वाले यातायात पर भी प्रतिबंध रहेगा।

RML अस्पताल और धौला कुआं मार्ग पर भी बदलाव

आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर पर मदर टेरेसा क्रिसेंट और तालकटोरा रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, वंदे मातरम मार्ग पर साइमन बोलिवर मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। धौला कुआं फ्लाईओवर से आने वाले वाहनों को सरदार पटेल मार्ग की ओर जाने से भी रोका जाएगा।

मोती बाग फ्लाईओवर पर वाहनों को शांति पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इसी तरह ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग पर अफ्रीका एवेन्यू से यशवंत प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रहेगी।

घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रिहर्सल के दौरान प्रभावित मार्गों पर जाने से पहले यातायात संबंधी अपडेट जरूर जांच लें। यात्रियों को संभावित देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने और पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है