Tuesday, August 18, 2026

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर हुई ट्रोलिंग से माता-पिता हुए आहत, कहा – यह हमें बेहद दुख पहुंचाता है…

by editor
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर हुई ट्रोलिंग से माता-पिता हुए आहत, कहा – यह हमें बेहद दुख पहुंचाता है…

Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल शो में आते ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी बेबाकी जहां कुछ लोगों को पसंद आ रही है,

Bigg Boss 19 : उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी बीच तान्या के माता-पिता ने एक भावुक बयान जारी किया है। परिवार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें तान्या पर गर्व है, लेकिन बेटी को मिल रही नेगेटिविटी और आलोचना से वे बेहद आहत हैं। उन्होंने अपील की कि जब तक बिग बॉस का सफर पूरा न हो जाए, तब तक लोग तान्या को लेकर कोई फैसला न सुनाएं।

बयान में कहा गया, “हम हाथ जोड़कर गुजारिश करते हैं कि हमें और हमारे परिवार को इस विवाद से दूर रखें। यह समय हमारे लिए बेहद कठिन है। हर कठोर टिप्पणी हमें भी चोट पहुंचाती है, जिसे आप शायद कभी समझ नहीं पाएंगे।”

गौरतलब है कि शो में तान्या की नीलम गिरी और कुणिका सदानंद के साथ गहरी दोस्ती दिखाई दे रही है। हालांकि, एपिसोड्स में कई बार छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच बहस भी देखने को मिल रही है।

कुल मिलाकर, तान्या के परिवार ने साफ किया है कि वे अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़े हैं और दर्शकों से भी सकारात्मकता की उम्मीद कर रहे हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी