Friday, July 24, 2026

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी की दिल की बात पर भड़कीं नतालिया, कहा – “तुम अलग हो”

by editor
Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी की दिल की बात पर भड़कीं नतालिया, कहा – "तुम अलग हो"

Bigg Boss 19 Update: शो के घर में रिश्तों की परीक्षा लगातार जारी है। जहां कुछ रिश्ते और गहरे हो रहे हैं, वहीं कुछ में दरारें पड़ती नज़र आ रही हैं। ताज़ा मामला मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक का है, जिनकी दोस्ती अब तनाव में दिख रही है।

मृदुल ने नतालिया को बसीर अली और अभिषेक बजाज से खुलकर बातें करते देखा तो उन्हें बुरा लगा और उन्होंने अकेले में नतालिया से दिल की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि नतालिया बाकी लोगों से अलग हैं और वे उनसे एक खास रिश्ता चाहते हैं। लेकिन मृदुल की ये उम्मीदें नतालिया को नागवार गुज़रीं।

नतालिया ने मृदुल को जवाब देते हुए साफ कहा कि दोस्ती की उम्मीद करना ठीक है, लेकिन जब उन्हें मदद की ज़रूरत थी तब मृदुल उनके लिए खड़े नहीं हुए। उन्होंने याद दिलाया कि जब उनका बेड छीन लिया गया था, तब अभिषेक और बसीर ने उनका साथ दिया था, लेकिन मृदुल चुप रहे। इस बात ने दोनों की दोस्ती में खटास और बढ़ा दी।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच