Saturday, April 18, 2026

बादशाह ने ईशा रिखी संग गुपचुप की शादी, वरमाला और मंडप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

by Neha
बादशाह ने ईशा रिखी संग गुपचुप की शादी, वरमाला और मंडप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

रैपर-सिंगर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी की। वरमाला और मंडप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, यह बादशाह की दूसरी शादी है।

रैपर-सिंगर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह बादशाह की दूसरी शादी है।

ईशा की मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफ़ा पहने हुए दूल्हा बने नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा ट्रेडिशनल रेड सलवार-कमीज़ में बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और मंडप में बैठकर शादी की रस्में निभाते हुए देखे जा सकते हैं।

तस्वीरों में बादशाह और ईशा मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज़ देते भी दिख रहे हैं। कई तस्वीरों में दोस्तों और परिवार वालों को जोड़े को आशीर्वाद और बधाई देते हुए देखा गया। ईशा की मां ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

शादी के बाद न्यूली वेड कपल की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक फोटो में ईशा सिंदूर लगाते हुए बादशाह की बाहों में नजर आ रही हैं, वहीं पूल के किनारे और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ देते हुए जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

also read: 6 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज ‘चिरैया’ OTT पर हुई रिलीज,…

बादशाह और ईशा पिछले लगभग चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक पार्टी में एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा हो गया। ईशा रिखी ने 2013 में पंजाबी फ़िल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे’ से करियर की शुरुआत की थी और 2018 में ‘नवाबज़ादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

यह शादी बादशाह के लिए दूसरी है। पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। दोनों अपनी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह के साथ को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। बादशाह ने 2024 में अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था कि उनकी शादी बेटी के लिए उपयुक्त नहीं थी और इस वजह से उन्हें अलग होना पड़ा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा