Saturday, July 25, 2026

अनुषा दांडेकर की शादी की अफवाहें तेज, भूषण प्रधान की पोस्ट से बढ़ी सगाई की चर्चा

by Neha
अनुषा दांडेकर की शादी की अफवाहें तेज, भूषण प्रधान की पोस्ट से बढ़ी सगाई की चर्चा

अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान की शादी और सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। भूषण की पोस्ट और वायरल फोटो के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ी, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक्ट्रेस और होस्ट अनुषा दांडेकर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर के बाद उनके और मराठी अभिनेता भूषण प्रधान के रिश्ते को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस पोस्ट के बाद फैंस में यह सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है।

हाल ही में भूषण प्रधान द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में वे एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं, हालांकि तस्वीर में महिला का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। खास बात यह है कि दोनों के हाथों में रिंग नजर आ रही है, जिसके बाद सगाई की अटकलें और तेज हो गई हैं।

इसके साथ ही भूषण प्रधान ने पोस्ट में “इस डेट को सेव करो – 24 जुलाई 2026” लिखा, जिससे सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि यह उनकी शादी की संभावित तारीख हो सकती है।

also read: वरुण धवन की फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का…

अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान को कई बार साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। फैंस अब दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह किसी प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है, जबकि कई लोग इसे उनके रिश्ते का संकेत मान रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर पहले अभिनेता करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों लंबे समय तक लिव-इन में भी रहे थे, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच