Saturday, April 18, 2026

शनाया कपूर का बचपन का सपना हुआ पूरा, ‘तू या मैं’ के ओटीटी रिलीज से पहले शेयर किया इमोशनल थ्रोबैक वीडियो

by Neha
शनाया कपूर का बचपन का सपना हुआ पूरा, ‘तू या मैं’ के ओटीटी रिलीज से पहले शेयर किया इमोशनल थ्रोबैक वीडियो

शनाया कपूर ने फिल्म ‘तू या मैं’ की ओटीटी रिलीज से पहले अपना बचपन का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह खुद को “बड़े टीवी” पर देखने का सपना जताती नजर आईं, जो अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज के साथ पूरा हो गया है।

बॉलीवुड स्टारकिड और अभिनेता संजय कपूर की बेटी Shanaya Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू या मैं’ और उसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की डिजिटल रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना बचपन का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

बचपन से टीवी पर आने का सपना

शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बचपन में रेड एथनिक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके पिता संजय कपूर ने शूट किया था।

वीडियो में छोटी शनाया बार-बार अपने पिता से जिद करती दिखती हैं कि वह खुद को “बड़े टीवी” पर देखना चाहती हैं। इस पर संजय कपूर उन्हें प्यार से समझाते हैं कि शूटिंग पूरी होने के बाद वह रात में वीडियो देख पाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor (@shanayakapoor02)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शनाया ने इस वीडियो के साथ भावुक कैप्शन भी लिखा— “मैं हमेशा से खुद को बड़े टीवी पर देखना चाहती थी… और अब यह सपना सच होने जा रहा है।”
उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

also read: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया बेटी का चेहरा और नाम, जानिए…

‘तू या मैं’ ओटीटी पर रिलीज

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और Netflix पर स्ट्रीम की जा रही है।

करियर की दिशा में अहम कदम

यह फिल्म शनाया कपूर के करियर की दूसरी फिल्म मानी जा रही है। उनकी पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी रिलीज उनके करियर को कितनी मजबूती देती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा