Sunday, May 10, 2026

अक्षर पटेल की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर हो सकता है असर

by Neha
अक्षर पटेल की इंजरी से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर हो सकता है असर

अक्षर पटेल को नागपुर में टी20 मुकाबले में लगी चोट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने पर खतरा, पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया।

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चोट लगी है, जिससे टीम इंडिया के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चिंता बढ़ गई है। अक्षर की चोट उस समय हुई जब उन्होंने गेंदबाजी करते हुए डेरिल मिचेल के शॉट को रोकने की कोशिश की और गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी। चोट लगते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा और उन्हें ओवर पूरा किए बिना मैदान छोड़ना पड़ा। उनके ओवर की बाकी गेंदें अभिषेक शर्मा ने पूरी कीं।

अक्षर की चोट की गंभीरता अभी तक बीसीसीआई की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है। हालांकि, यह सवाल उठता है कि क्या यह चोट उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर सकती है। बता दें कि अक्षर को आगामी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।

also read: रिंकू सिंह ने नागपुर में एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी…

पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

कीवी टीम रन चेज के लिए उतरी लेकिन 20 ओवर में केवल 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने मुकाबला 48 रन से जीत लिया।

टी20 सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी, 2026 को खेला जाएगा। अक्षर की चोट की स्थिति और आगामी मैचों पर इसका असर फैंस और टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट